सिंगरौली में घर के पीछे गांजा उगाया:खुटार पुलिस ने 25 किलो गांजे के साथ आरोपी को पकड़ा

सिंगरौली जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटार पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को उसके घर के पीछे गांजा उगाते हुए गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे का कुल वजन 25 किलो 660 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 1432/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(ए) के अंतर्गत दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमाकांत पटेल (54 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम बनौली, चौकी खुटार, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली का निवासी है। पुलिस को 19 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनौली में आरोपी रमाकांत पटेल ने अपने घर के पीछे पपीते के पेड़ के पास अवैध रूप से गांजा का पौधा लगा रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से गांजे का एक बड़ा हरा पेड़ बरामद किया गया। जब्त गांजे का वजन 25 किलो 660 ग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *