सिंगरौली में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर:ड्यूटी से लौट रहे पंडरी गांव के दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती; ट्रेलर ड्राइवर फरार

सिंगरौली में अंतर्गत सोलंग मोड़ पर रविवार देर रात कोयले से भरे ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घटना लगभग 12 से 1 बजे के बीच हुई। इस हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान पंडरी गांव निवासी के रूप में हुई है, जिनमें से एक का नाम लालमन सिंह बताया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक का पैर दो जगह से टूट गया, वहीं दूसरे युवक का हाथ टूट गया और सिर के पीछे गहरी चोट आई है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को इलाज जारी, चालक मौके से फरार सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय कोयला परिवहन करने वाले वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से कड़े यातायात नियम लागू करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *