सिंगरौली में डायल 112 रोककर पुलिस से बहस का वीडियो:ग्रामीणों ने अवैध पत्थर परिवहन को छोड़ने का लगाया आरोप, टीआई बोले-लोगों को गलतफहमी हुई

सिंगरौली के देवसर इलाके में डायल 112 वाहन को रोककर पुलिसकर्मियों से बहस का एक वीडियो सामने आया है। शुक्रवार को सामने आए इस वीडियो में स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मियों ने अवैध पत्थर का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने वाहन रोककर जताई आपत्ति ग्रामीणों का आरोप है कि जब डायल 112 का वाहन दूसरी बार उसी रास्ते से गुजरा, तब भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध पत्थर लदा हुआ था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात पर ग्रामीणों ने वाहन रोककर आपत्ति जताई और पुलिसकर्मियों से बहस की। डायल 112 को रोककर पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई की मांग जियावान थाना प्रभारी रोशनी कर्मी ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि डायल 112 को देवसर इलाके में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी और वाहन उसी दिशा में जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने डायल 112 को रोककर पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई की मांग की। टीआई बोले-लोगों ने गलतफहमी के कारण विवाद खड़ा किया थाना प्रभारी के अनुसार, डायल 112 का प्राथमिक ध्यान दुर्घटना स्थल पर पहुंचना था। बाद में जब ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच की गई, तो उसमें किसी भी प्रकार का पत्थर लदा हुआ नहीं पाया गया। पुलिस का कहना है कि लोगों ने गलतफहमी के कारण विवाद खड़ा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *