सिंगरौली जिले के नौडिहवा चौकी क्षेत्र स्थित गोडगवा गांव में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक सवार दो पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसे। हादसे में दोनों नाबालिगों की मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय बुद्धिमान और 14 वर्षीय मक्कलू शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही नौडिहवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मुरुम के नीचे दबे होने के कारण शवों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। ट्रैक्टर चालक पर केस पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह बाइक की तेज गति और ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को माना जा रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


