सिंगरौली में रेतीली मिट्टी धंसने से युवक की मौत:गढ़वा के चितावलखुर्द में खुदाई के दौरान हादसा, एक घायल

सिंगरौली के गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलवालाखुर्द में रविवार को रेतीली मिट्टी की खुदाई के दौरान टीला धंसने से एक 25 साल युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है। पुलिस के अनुसार, ग्राम शिवपुरवा निवासी सुनील कुमार केवट (25), पिता श्यामलाल केवट, अपने साथियों के साथ गांव के समीप गृह निर्माण के लिए रेतीली मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और सुनील मलबे की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे युवक के शव को निकाला तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर गढ़वा थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यावारिधी तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे युवक को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण रेतीली मिट्टी का अस्थिर होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसी खुदाई के दौरान सुरक्षा उपायों को अनिवार्य करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *