सिंगरौली में भीषण ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने स्कूली बच्चों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। कलेक्टर के नए आदेश के अनुसार, जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। यह आदेश सोमवार से लेकर 25 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि जिले में मौसम लगातार प्रतिकूल बना हुआ है और ठंड अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि भोपाल स्थित वल्लभ भवन मुख्यालय से भी इसी तरह के निर्देश जारी किए गए थे। यह आदेश जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें सरकारी, प्राइवेट, ICSC बोर्ड और CBSE बोर्ड के सभी स्कूल शामिल हैं। कोई भी विद्यालय सुबह 10:30 बजे से पहले संचालित नहीं किया जा सकेगा। यह नया समय-परिवर्तन मंगलवार से प्रभावी हो जाएगा।


