सिंगर हनी सिंह और करन औजला की मुश्किलें बढ़ी:दोनों के गानों का पंजाब महिला आयोग ने लिया संज्ञान, डीजीपी को पत्र लिखा

पंजाबी सिंगर करन औजला और हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ गईं है। दोनों के गानों का पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। साथ ही इस संबंधी में कार्रवाई के लिए पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखा है। पत्र में दोनों के दो गानों का जिक्र किया गया है। साथ ही कहा गया है कि इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। 11 अगस्त तक इस बारे में पुलिस से आगे की कार्रवाई से संबंधी रिपोर्ट मांगी है। दो पत्रों में दोनों सिंगरों के गानों का जिक्र पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को दो पत्र लिखे हैं। पहले पत्र में कहा गया है कि यो यो हनी सिंह का गाना ‘मिलेनियर’ सोशल मीडिया पर चल रहा है। गाने में उन्होंने महिलाओं के प्रति बहुत ही आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। दूसरे पत्र में आयोग ने करन औजला के गाने ‘एमएम गबरू’ का जिक्र किया है। आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह गाना भी चल रहा है। इसमें भी महिलाओं के लिए गलत शब्दावली का प्रयोग हुआ है, जो कि पूरी तरह से ऐतराज योग्य है। 11 अगस्त तक मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग ने अपने पत्र में डीजीपी को आदेश दिया है कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के एक अधिकारी को इस संबंध में कानून अनुसार जांच व कार्रवाई करने के आदेश जारी किए जाएं। वहीं, इस संबंध में दोनों सिंगरों पर क्या कार्रवाई की गई, उसकी रिपोर्ट 11 अगस्त को सुबह 11 बजे उनके दफ्तर में पेश की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *