पंजाब में किसान संगठनों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं का घेराव करना शुरू कर दिया है। आज पंजाब कैबिनेट मिनिस्टर व प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा अमृतसर एक रैली को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। जिसका विरोध करने के लिए किसान सुबह से ही जुट गए हैं। किसानों का विरोध लैंड पूलिंग पॉलिसी और एमएसपी पर नियम की मांग को लेकर है। अमृतसर में ये प्रदर्शन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर की अगवाई में किया जा रहा है। सैंकड़ों किसान एक-एक कर कत्थूनंगल टोल प्लाजा के करीब पहुंच रहे हैं। कुछ मीटर की दूरी पर ही वे पैलेस है, जहां अमन अरोड़ा कुछ देर तक पहुंचेंगे। ये रैली आम आदमी पार्टी के नेता तलबीर सिंह गिल की अगवाई में आयोजित की गई है। किसान करेंगे अमन अरोड़ा से सवाल सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि किसान संगठन पहले ही ऐलान कर चुके हैं, जहां-जहां भी आम आदमी पार्टी के नेता जाएंगे, किसान वहां प्रदर्शन करेंगे। वे अभी सिर्फ नेताओं से सवाल करने वाले हैं। वे आज अमन अरोड़ा से लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर और शंभू-खनौरी बॉर्डर प्रदर्शन को केंद्र के साथ मिलकर किसानों का भारी नुकसान कर खत्म करवाने और एमएसपी गारंटी कानून पर सवाल किए जाएंगे।


