बैकुंठपुर | स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अमृतधारा जलप्रपात में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, जनपद अध्यक्ष जानकी बाई कुसरो, जनपद सदस्य शाहनवाज अली समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने श्रमदान कर पर्यटकों से पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। चंपा देवी पावले ने कहा कि प्रकृति हमारी धरोहर है, इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक और कपड़े की थैली के उपयोग जैसे छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाने की बात कही गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लाई की स्वच्छता कार्यकर्ताओं सुनीता, प्रमिला, रीता, इंद्रावती, सुलेता और अनामिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य सलाहकार पुरुषोत्तम पांडा, एसडीओ लिंगराज सिदार, तहसीलदार समीर शर्मा, सीईओ वैशाली सिंह, पर्यटन अधिकारी विनोद पांडेय सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


