सिटी रिपोर्टर|बोकारो डंबरू लर्निंग की ओर से आयोजित फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी कार्यशाला सफलतापूर्वक पूरा करने पर रॉयल स्कूल-4 की दो शिक्षिकाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह कार्यशाला सिंथेटिक फोनिक्स का उपयोग कर भाषाई जागरुकता विकसित करने के विषय पर आधारित थी। सम्मानित शिक्षिकाओं में प्राइमरी कक्षा की शिक्षिका गीता कुमारी व आरती कुमारी शामिल हैं। संस्था की ओर से दोनों शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक फोनिक्स विशेषज्ञ सरस्वती नंदा सतपथी ने की। इस उपलब्धि पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार व रॉयल स्कूल की प्राचार्या रूपम गुप्ता ने दोनों शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षकों को शिक्षण प्रक्रिया को मजेदार, आकर्षक एवं बहुभाषी बनाने के लिए सशक्त करना है।


