भास्कर न्यूज | कांकेर शहर के सिंधु समाज व सहयोगी संगठन सुनहरे कदम द्वारा 23 मार्च की शाम को गांधी चौक पर शहीद हेमू कालाणी की जयंती मनाई गई। इसमें समाज के बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों शामिल हुए। सिंध के सरताज आजादी की लड़ाई के क्रांतिकारी हेमू कालाणी ने मात्र 19 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति में हिस्सा लिया था और हंसते हुए फांसी पर चढ़ गए थे। उनकी याद में सिंध समाज द्वारा प्रतिवर्ष उनका शहीदी दिवस तथा जन्मदिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में अमर शहीद हेमू कालाणी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद समाजजनों उनके जीवन पर प्रेरक वक्तव्य दिया। अंत में समाज द्वारा सभी को प्रसाद जलपान वितरण किया। कार्यक्रम में जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, सुनहरे क़दम की अध्यक्ष सुनीता मोटवानी, पायल मोटवानी, कशिश नैनानी, महक रामानी, विजया असरानी, दीपा जवरानी, सिंध समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर लख्मीचंद लालवानी, उपाध्यक्ष बलराम फब्याणी, संजय मंशानी, संजू मोटवानी, राकेश मोटवानी व अन्य रहे।


