भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल रावघाट सीओबी में 129 वी शौर्य चक्र वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जा रहा है। स्पर्धा का शुभारंभ उप कमांडेंट दिगंबर चौहान द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 6 टीमों तालाबेड़ा, मड़पा, कोलार, दिहाड़ीपाड़ा, फूलपाड़, कुम्हारी ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम से 14 खिलाड़ियों शामिल हुए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट, लोअर ट्रैक पैंट, जूते, टोपी का वितरण किया गया। स्पर्धा का समापन 28 मार्च को किया जाएगा। इसमें विजेता टीम व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल व प्रत्येक टीम को क्रिकेट किट का वितरण किया जाएगा।


