भास्कर न्यूज | कांकेर बस्तर विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 में परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क लिया था। छात्र संगठनों ने परीक्षा शुल्क अधिक लिए जाने को लेकर विरोध कर परीक्षा शुल्क कम करने की मांग की थी। संगठनों के विरोध विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क संशोधित करते हुए कम कर दिया है। इसके बाद परीक्षार्थियों से लिया गया अतिरिक्त शुल्क अब कॉलेज के माध्यम से लौटाया जा रहा है। इसे छात्रों में खुशी है। छात्र संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है कि हर संकाय में कितना शुल्क वापस करना है, यह स्पष्ट अभी नहीं किया गया है। सत्र 2024-25 में कालेज के छात्रों का परीक्षा शुल्क काफी ज्यादा लिया जा रहा था। इसका विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध किया था और परीक्षा शुल्क कम करने की मांग बस्तर विश्व विद्यालय से की थी। इसके बाद परीक्षा शुल्क में संशोधित करते हुए शुल्क कम कर दिया गया था और एक सप्ताह के लिए पोर्टल बंद कर दिया गया था, लेकिन काफी छात्र-छात्राएं ऐसे थे, जो परीक्षा शुल्क जमा कर दिए थे। इसका अंतर की राशि बस्तर विश्व विद्यालय वापस कर रही है और कालेज को इसका आबंटन भेजा गया है। इसको लेकर कालेज प्रबंधन परीक्षा शुल्क का अंतर राशि वितरण करवा रही है। इसमें 26 मार्च तक परीक्षा का अतिरिक्त शुल्क राशि का वितरण किया जाएगा। 25 मार्च को अवकाश है। शहर के शासकीय पीजी कालेज में 12 मार्च से परीक्षा का अतिरिक्त शुल्क राशि का वितरण किया जा रहा है। इसमें 1005 छात्र-छात्राओं को परीक्षा का अतिरिक्त शुल्क वितरण करना है। इसमें से 200 छात्र-छात्राएं अभी तक परीक्षा शुल्क नहीं ले जा पाए है, जो छात्र-छात्राएं परीक्षा शुल्क अंतिम तारीख नहीं ले पाएंगे। उनको शुल्क फिर वापस नहीं मिलेगा। फिर पैसा वापस भेज दिया जाएगा। वही शहर के इंदरू केंवट कन्या कालेज में फरवरी माह से परीक्षा का अतिरिक्त शुल्क का वितरण किया जा रहा है। यहां पर 194 छात्राओं को परीक्षा का अंतर राशि वितरण होना है। नोटिफिकेशन शुल्क स्पष्ट नहीं: छात्रों को जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें कितना शुल्क किस संकाय के छात्रों को वापस करना है। यह स्पष्ट नहीं किया गया है। इससे छात्रों में असमंजस्य की स्थिति है। एबीवीपी के जिला संयोजक आदित्य मिश्रा ने कहा अतिरिक्त शुल्क वापस किया जा रहा है, लेकिन छात्रों को कितना शुल्क वापस करना है। छात्रों ने ज्यादा परीक्षा शुल्क जमा कर दिया था बीए व बीकाम में 230 रुपए व बीएससी में 255 रुपए अतिरिक्त वापस करना है। इसमें 26 मार्च तक अंतर राशि वापस करना है। स्नात्तकोतर का 205 रुपए वापस करना है। कांकेर शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने कहा सत्र 2024-25 में प्रथम सेमेस्टर में परीक्षा शुल्क को लेकर बाद में संशोधित कर कम कर दिया था। जिन छात्रों ने ज्यादा परीक्षा शुल्क जमा कर दिया था। अब उनका अतिरिक्त शुल्क वापस किया जा रहा है। जो अंतर शुल्क का आवंटन बस्तर विश्व विद्यालय ने कॉलेज के पास भेजा है। अंतिम तिथि के बाद परीक्षा का अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं होगा। छात्रों को परीक्षा का अंतर शुल्क वापस करना है। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


