5 सालों में दुर्गूकोंदल क्षेत्र में विकास की गति बढ़ेगी: विकास राजू

भास्कर न्यूज| दुर्गूकोंदल त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में चुनकर आए जनपद पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को जनपद पंचायत के सभागार में हुआ। जनपद पंचायत कार्यालय में इस दौरान विभिन्न गांव के सरपंच, पंच और ग्रामीण नेता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, नव निर्वाचित सरपंच शकुंतला नरेटी, रज़लाल आचला, बसंती भालेश्वर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, उपाध्यक्ष आनंद तेता, जनपद सदस्य सविता उयके, सुशीला गावड़े, सुलोचना कोरेटी, निर्मला कोवाची, हेमलता उयके, धनसाय हुर्रा, पीलम नरेटी, विकास राजू नायक, अमृत कोटिंग्ला, सीईओ सुरेंद्र बंजारे, आरके किशोरे करारोपण अधिकारी, आरडी ठाकुर वरिष्ठ विकास विस्तार अधिकारी,अंजनी मंडावी,रिगबत्ती वट्टी, संजय वस्त्रकार द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व पूजा-अर्चना से की गई। सभी अतिथियों व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का का स्वागत किया गया। जनपद पंचायत के सीईओ सुरेंद्र कुमार बंजारे ने पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपी बढ़ाई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उपाध्यक्ष आनंद तेता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद सभी नव निर्वाचित सदस्यों सविता उयके, सुशीला गावड़े,सुलोचना कोरेटी,निर्मला कोवाची, हेमलता उयके, धनसाय हुर्रा, पीलम नरेटी, विकास राजू नायक, अमृत कोटिंग्ला को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी के शपथ व पदभार ग्रहण करने के बाद संजय वस्त्रकार ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने कहा यह समारोह गारिमामय और यादगार बन गया है। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा सभी मिलकर एकता और सामंजस्य बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उपाध्यक्ष आनंद तेता ने कहा जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव किया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान को प्राथमिकता के आधार पर करने का संकल्प लिया। शपथ के बाद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई और उपाध्यक्ष आनंद तेता ने अपना विधिवत प्रभार ग्रहण किया। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र टेकाम ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे। विकास राजू नायक ने कहा मैं इस मंच के माध्यम से क्षेत्र के समस्त मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया और हमारे ऊर्जावान युवा साथियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज जनपद पंचायत का सदस्य चुनकर आप सबके बीच उपस्थित हुआ हूं। क्षेत्र की समस्या को दूर करने के लिए हमें मिलकर कदम उठाने होंगे। तभी 5 सालों में दुर्गूकोंदल क्षेत्र मे विकास की गति बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *