सिकासेर 99 % भरा, 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

राजिम| जिले में हो रही बारिश से सिकासार जलाशय में तेजी से जलभराव हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए सिकासार बांध से बुधवार को दोपहर 3 बजे से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।यह निर्णय बांध की स्थिति एवं जल स्तर को देखते हुए लिया गया है। जिसके बाद विभाग ने तटीय गांवों को सतर्क रहने की अपील जारी की है। जल संसाधन विभाग के पैरी शीर्ष कार्य जल संसाधन उपसंभाग क्र.02 के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी सूचना के मुताबिक शुरुआती चरण में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि, पानी की आवक स्थिति को देखते हुए इस दर को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। वर्तमान में सिकासार जलाशय का जलभराव 196.80 मि.क्यू.मी यानी 98.93 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग ने तटीय और निचले क्षेत्रों के गांवों को अलर्ट करते हुए कहा है कि लोग नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं और सतर्क रहें। जल संसाधन विभाग द्वारा पानी छोड़ने के बाद पुलिस, जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण कक्ष को भी सूचित किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने गांवों में मुनादी कराने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *