पाली | तिलक नगर स्थित सिखवाल ब्राह्मण समाज में रविवार को अध्यक्ष पद के लिए 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसे लेकर चुनाव अधिकारियों द्वारा पूर्ण सुरक्षा के साथ चुनाव करवाए गए। निर्वाचन अधिकारी परमेश्वर उपाध्याय ने बताया कि सिखवाल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पद लिए चुनाव प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हो गई। अध्यक्ष पद के सोहनलाल उपाध्याय, राजकुमार व्यास, नरेश पांडे प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। सोहनलाल उपाध्याय ने 33 मत से जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी मदनलाल जोशी, सुरेश ओझा, ओमप्रकाश उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय (पटवारी सा), ओमप्रकाश पांडे, अश्विनी जोशी, रामकिशन पाण्डिया, पवन ओझा आदि का चुनाव करवाने में सहयोग किया। चुनाव में सोहनलाल उपाध्याय को 97 वोट, राजकुमार व्यास को 64 वोट और नरेश पांडे को 21 वोट मिले। जैसे ही चुनाव अधिकारियों ने चुनाव हाल से बाहर निकलने के बाद सोहनलाल उपाध्याय के 33 वोट के जीतने की सूचना दी। उनके समर्थकों और समाज के लोगों ने स्वागत किया।


