अग्रवाल मंडल के चुनाव में जितेंेद्र अध्यक्ष, विकास उपाध्यक्ष बने

पाली | श्री अग्रवाल मंडल के त्रिवर्षीय चुनाव रविवार को हुए। इस चुनाव में जितेंद्र अग्रवाल की टीम ने बहुमत हासिल किया। टीम में जितेंद्र अग्रवाल, अजय कुमार धनावत, अमित अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अंशुल गर्ग, हितेश अग्रवाल, कंवल सिंघल, रवि गोयल, राहुल गुप्ता, सचिन अग्रवाल एवं विकास सिंघल विजयी रहे। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास सिंघल, सचिव अमित अग्रवाल, सह सचिव अजय धनावत, कोषाध्यक्ष रवि गोयल, सह कोषाध्यक्ष हितेश अग्रवाल, प्रचार प्रसार मंत्री अनिल गुप्ता, खेल मंत्री अंशुल गर्ग घोषित हुए। अनिल गुप्ता ने बताया कि श्री अग्रवाल मंडल में हुए चुनाव में 11 सदस्य चुने गए। जितेंद्र अग्रवाल को 224 रवि गोयल को 218 अजय घनावत को 217 अमित अग्रवाल को 214 कमल सिंघल को 212 अनिल गुप्ता को 211 विकास सिंघल को 208 राहुल गुप्ता को 203 सचिन अग्रवाल को 202 हितेश अग्रवाल को 201 व अंशुल घर को 193 वोट मिले। अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मिलकर चलने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *