सिटी पैलेस में ‘गुल’ ने बिखेरा अपनी कला का जादू:ग्रामीण महिला कारीगरों को मिला मंच, तान्या सेतिया ने साझा की प्रेरणादायक यात्रा

प्रिंसेस दीया कुमारी फाउंडेशन (PDKF) की ओर से सिटी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम जयपुर के स्टार्टअप ‘गुल’ ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया। यह आयोजन महिला-केंद्रित शिल्प और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें देशभर की महिला कारीगरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुल के उत्पादों को देखकर इनकी सराहना भी की। इस कार्यक्रम में ‘गुल’ की संस्थापक तान्या सेतिया ने अपने ब्रांड की प्रेरणादायक यात्रा और उत्पादों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुल के रूप में हमारा उद्देश्य ग्रामीण महिला कारीगरों को सशक्त बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह आयोजन हमारे मिशन को और मजबूत करता है और हमें अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाने का बेहतरीन अवसर मिला। वे बोले- ‘गुल’ की शुरुआत 2022 में हुई थी, जिसका उद्देश्य कारीगरों की पारंपरिक शिल्पकला को बढ़ावा देना, उत्कृष्ट गुणवत्ता के उत्पाद बनाना और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। ‘गुल’ के उत्पाद पारंपरिक कला और आधुनिक डिज़ाइन का बेहतरीन संगम हैं, जो न केवल सुंदर हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभदायक हैं। इस आयोजन के माध्यम से महिला उद्यमिता और पारंपरिक शिल्पकला को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। ‘गुल’ अपनी उत्कृष्ट कारीगरी और सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स के साथ एक सकारात्मक बदलाव लाने की यात्रा पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *