हनुमानगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रावतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना रावतसर के उप-निरीक्षक ईमीचंद ने अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान बस स्टैंड के पीछे से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जांच में पता चला कि आरोपी का नाम सुभाष यादव है, जो बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी सुभाष यादव (35) के पास से 10 किलो 64 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच फेफाना थाने के थानाधिकारी नरेंद्र कुमार कर रहे हैं। पकड़ने वाली टीम में उप-निरीक्षक ईमीचंद के अलावा हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल मोहन लाल और श्योपत राम शामिल थे।


