सिटी में रात को 19 स्पैशल नाके: वाहनों की चैकिंग

भास्कर न्यूज | अमृतसर छेहर्टा इंदिया गेट पर स्पैशन नाकाबंदी करके वाहनों की चौकिंग की गई। इस दौरान मौके पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पहुंचकर नाकों की समीक्षा की। जब सीपी नाके पर थे, तभी छेहर्टा एसएचओ लवप्रीत सिंह वाहनों को चैक कर रहे थे। सीपी के सामने ही कार से एक पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें नशीले कैप्सूल के चार डिब्बे बरामद हुए। पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को काबू कर उसकी कार को अपने कब्जे में लिया। जब एसएचओ ने व्यक्ति से नशीले कैप्सूल के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसका दोस्त गाड़ी लेकर गया था, यह सामान उसी का है। इसी मौके पर सीपी भुल्लर ने बताया कि सोमवार की रात 9 बजे सिटी के 19 नाकों पर समीक्षा की गई है। यह स्पैशल नाकाबंदी की गई। अभी सभी के सामने गाड़ी से कैप्सूल बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि बाकी के सीनियी पुलिस मुलाजिमों के साथ नाकों पर जाकर चैकिंग का जायजा लिया गया है और यह चैकिंग रोजाना चलेगी। जब उनसे सरपंच के हत्यारों की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस टीम हत्यारोपियों को काबू करने में लगी हुई है। जल्द ही कार्रवाई आप सभी के सामने लाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *