भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर में फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (एफआईईओ) का ऑफिस सोमवार को फिर से खोल दिया गया। यह री-ओपनिंग पंजाब व्यापार मंडल के प्रधान पीएल सेठ, टीएमए के ऑनरेरी सेक्रेटरी राजीव खन्ना और यूपी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं टीएमए मेंबर नरेंद्र कपूर की कोशिशों से संभव हो पाई। गौरव गुप्ता ने दोबारा एफआईईओ के सेक्रेटरी का चार्ज संभाला। इस मौके पर प्रियंका गोयल, जो लघु उद्योग भारती की वूमेन विंग की प्रेसिडेंट और फुलकारी की प्रेसिडेंट हैं, भी मौजूद रहीं।


