लुधियाना | हैबोवाल कलां स्थित जोशी नगर के सिद्धपीठ महाबली संकट-मोचन श्री हनुमान मंदिर में 1311वां साप्ताहिक हवन यज्ञ संपन्न हुआ। विद्वान आचार्यों के सानिध्य में आयोजित इस यज्ञ में श्रद्धालुओं ने लोक कल्याण की भावना से आहुतियां डाली। यज्ञ में वंदना शर्मा, नीतू मदान, मेहरू पाठक, सुदर्शना पाठक, पुनीत शर्मा, भावना शर्मा और माधुरी तिवारी ने यज्ञ अग्नि में समिधा और आहुतियां डाल कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के प्रधान अमन जैन, चेयरमैन रिषी जैन और उपाध्यक्ष अनुज मदान की अध्यक्षता में यह आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर के मुख्य आचार्यों और पंडितों ने पूरी विधि-विधान के साथ ओम हं हनुमते नमः स्वाहा के मंत्र का जाप करवाया। आयोजन के अंत में लोगों को प्रसाद लोगों में वितरित किया गया।


