सेमिनार में सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया

लुधियाना| मार्शल आर्टस ट्रेनिंग एंड फिटनेस सेंटर जालंधर बाईपास में मास्टर मोहनदीप की तरफ से एक सेमिनार का आयोजन किया। इसमें यूनाइटेड किंगडम से ग्रैंडमास्टर सतविंदर सिंह वोहरा को आमंत्रित किया गया था, जो अब तक 30 से 40 देशों की यात्रा कर चुके हैं। सेमिनार में ताइक्वांडो व सेल्फ डिफेंस को सिखाया गया। सेमिनार में लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रेनिंग के बाद कुछ खिलाड़ियों को कलर बेल्ट व ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट, ग्रैंड मास्टर की तरफ से दिए गए। इसमें इंटरनेशनल ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट पाने वाली खिलाड़ी, पावनी, चहक, दृष्टि कटारिया व शिवा शामिल है। जबकि अन्य खिलाड़ियों को कलर बेल्ट प्रदान की गई। कोच शिवानी पांडे ने बताया कि इस कला को लड़कियों को जरूर सीखना चाहिए, ताकि कभी बुरा वक्त आने पर अपनी मदद खुद कर सके और अपने आप को संभाल सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *