सिद्धांत सिंह को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान

बैकुंठपुर | कोरिया जिले के मेधावी छात्र सिद्धांत सिंह को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सम्मानित किया है। सिद्धांत आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर के छात्र हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 में प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षक और अभिभावकों में हर्ष और गर्व का माहौल है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *