सिद्धारमैया कर्नाटक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बनेंगे:रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ एक दिन दूर; देवराज उर्स के कार्यकाल की बराबरी की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बनने जा रहे हैं। वे 7 जनवरी से यह रिकॉर्ड बना लेंगे। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद पर 2,792 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। देवराज उर्स ने 1972-77 और 1978-80 के बीच दो कार्यकाल में मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था। उन्हें सामाजिक न्याय और भूमि सुधारों का प्रमुख चेहरा माना जाता है। सिद्धारमैया उर्स के बाद ऐसे इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पांच साल का पूर्ण कार्यकाल पूरा किया। सिद्धारमैया का पहला कार्यकाल 13 मई 2013 से 15 मई 2018 तक 1,829 दिनों का रहा। दूसरे कार्यकाल में, 20 मई 2023 से अब तक वह 963 दिन पूरे कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *