भीलवाड़ा| सांगानेर में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की महिला मंडल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल में प्रतिभा दिखाने वाली महिलाओं का सम्मान किया। विभिन्न चातुर्मास में श्रेष्ठ कार्य करने वाली 9 महिलाओं का ट्रस्टी निशांत चौधरी एवं पायल चौधरी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।


