दुर्ग | श्री सिद्धी विनायक मंदिर, इंदिरा मार्केट में 20वां वार्षिक महोत्सव आस्था आैर भक्ति के साथ मनाया गया। दो दिवसीय आयोजन में दक्षिण भारत से आए पंडितों द्वारा विधि-विधान से अनुष्ठान पूरा कराया गया। पहले दिन शाम के प्रथम काल में यज्ञ शाला पूजन, 108 कलश पूजन, महापूर्णावती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 7 बजे से विभिन्न अनुष्ठान कराए गए। इसमें नदी तीर्थ पूजन, महासंकल्प, महागणपति हवन, अभिषेक आरती की गई। शाम को सैकड़ों भक्तों को महाप्रसादी बांटी गई।


