केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट), पिस्का मोड़ रांची के दो कोर्सों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा हो रहा है। इसमें डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (डीपीटी) और डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी (डीपीएमटी) शामिल है। इन कोर्सों में एडमिशन के लिए 10वीं और 12वीं पास स्टूडेंट्स आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपए है। अत्याधुनिक लैब, कंप्यूटर लैब और छात्रावास की व्यवस्था है। ज्ञात हो कि इसमें प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई होती है।


