सिमडेगा : डीएवी स्कूल में ग्रीन डे पर कार्यक्रम

सिमडेगा | डीएवी पब्लिक स्कूल में जूनियर एवं सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा में अनेक तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग से क्लास तीसरी और चौथी के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माय आइडियल पर्सन विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देवस्मिता लेंका ने प्रथम स्थान प्राप्त की। भूमिका बड़ाईक और सिल्की कुमारी ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवी और छठी के बीच भी अंग्रेजी में ही निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका विषय इंपॉर्टस ऑफ स्पोर्ट्स था। इस प्रतियोगिता में अनन्या तिर्की ने प्रथम स्थान प्राप्त की। जबकि लावण्या देवराज, देवांश पाठक और वैष्णवी सिंह क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर बच्चों द्वारा ग्रीन डे सेलिब्रेशन के तहत हरी सब्जियों का मेला लगाया गया। इसके खरीददार विद्यालय के सारे कर्मचारी थे। बच्चों द्वारा यह पैसा जो कर्मियों से प्राप्त हुए उन पैसों को अनाथालय में दान किया गया। प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने बच्चों के इस कल्याणकारी कार्यक्रम को सराहनीय बताया। इसके लिए उन्होंने बच्चों की प्रशंसा की। गुमला | अंजुमन इसलामिया गुमला और अंजुमन इसलामिया ट्रस्ट डीड की संयुक्त बैठक 21 जुलाई को होगी। यह बैठक सोमवार को मगरिब के बाद शाम 7.30 बजे अंजुमन इसलामिया कमिटी हॉल, थाना रोड गुमला में रखी गई है। अंजुमन इसलामिया गुमला के सदर मुशाहिद आजमी और सचिव मकसूद आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह बैठक कौम की बेहतरी के लिए बुलाई गई है। ट्रस्ट डीड के उपसचिव मो. अफरोज कुरैशी, कार्यकारिणी सदस्य मो. करीम, मो. शमीम वारसी, शकील अहमद, मो. इमतियाज, रेयाज खान और कलीम अहमद ने 18 जुलाई 2025 को एक प्रतिज्ञा पत्र सौंपा। इसमें ट्रस्ट डीड की खामियों को उजागर किया गया। साथ ही अंजुमन इसलामिया के सदर और सचिव से अपील की गई कि एक आम सभा बुलाकर इन खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाए।इस अपील के आधार पर 21 जुलाई को संयुक्त बैठक तय की गई है। इसमें ट्रस्ट डीड में उल्लिखित छह पंचायतों इराकी, पठान, इदरिसिया, हमदर्द, अंसारी और कुरैशी पंचायत के ओहदेदारों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। ट्रस्ट डीड के सभी पदाधिकारियों और कौम के इच्छुक प्रबुद्ध जनों से भी बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।सचिव मकसूद आलम ने कहा कि इस बैठक में लिए गए निर्णय को अंतिम माना जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार की टिप्पणी या वक्तव्य को सामाजिक बहिष्कार के रूप में देखा जाएगा। इसलिए सभी संबंधित लोग समय पर उपस्थित रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *