कोयनारा टोंगरी टोली में शुरू हुआ नया आंगनबाड़ी भवन, केंद्र के बच्चों में खुशी

बसिया| कलिगा स्थित बजरंगबली अखाड़ा से 150 कांवरियों का समूह भोलेनाथ के जयकारों के साथ ओडिशा घोघर के लिये रवाना हुआ। बसिया प्रखंड के कलिगा में स्थित विशालकाय बजरंगबली की कोनबीर कलिगा 150 की संख्या में शिव भक्त पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ जयकारा के साथ गुंजायमान करते हुए ओडिशा घोघर भोलेनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए इस अवसर पर दिलीप पंडित ने कहा ओडिशा के वेदव्यास नदी से जल उठाकर सोमवार सुबह भोलेनाथ के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना किया जाएगा। भास्कर न्यूज |गुमला ग्राम कोयनारा टोंगरी टोली में नए आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन हुआ। मुखिया सत्यावती देवी और आंगनबाड़ी सेविका फुलकेरिया डुंगडुंग ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी बच्चों और ग्रामीणों को केंद्र में प्रवेश कराया गया। मौके पर संवेदक अशोक साहू ने बच्चों और ग्रामीणों के बीच लड्डू और मिठाई बांटी।इससे पहले आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में चल रहा था। बच्चों को वहीं पढ़ाया जाता था। अब नया भवन बन जाने से ग्रामीणों में खुशी है। सभी ने मुखिया सत्यावती देवी को धन्यवाद दिया। उनके प्रयास से पंचायत के दो गांवों में आंगनबाड़ी भवन बन पाया है। एक भवन कोयनारा में और दूसरा कोयनारा टोंगरी टोली में बना है।मुखिया सत्यावती देवी ने कहा कि पूरे पंचायत को विकास की ओर ले जाना है। कुछ दिनों में पंचायत में चार जगहों पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कें बनेंगी। स्वीकृति मिल चुकी है। अब कार्य शुरू होने की देर है। उद्घाटन कार्यक्रम में समाजसेवी बसंत कुमार लोहरा, वार्ड सदस्य पति श्याम सुंदर शुक्ला, स्वास्थ्य सहिया बिंदु देवी, ग्रामीण शंकर इंदवार, रवि साहू, माइकल इंदवार, तबीयत खड़िया, जॉन खड़िया, जॉन बिलुंग, रॉबर्ट कुल्लू, हेलेना बेक, सबीना कुल्लू, बीबीयाना खड़ियाइन, बीना खड़ियाइन, चंदू देवी, महादेव उरांव समेत कई ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *