स्वामी करपात्री जी की 118वीं जयंती 27 को मनाई जाएगी

भास्कर न्यूज|लोहरदगा धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की 118वीं जयंती इस वर्ष 27 जुलाई रविवार को मनाई जाएगी। आयोजन स्थल स्वामी करपात्री सेवा सदन, मसमानो आश्रम परिसर रहेगा। समारोह के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद झारखंड के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत होंगे। विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योतिषाचार्य पंडित दिवाकर पाठक, पूर्व विधायक गुमला शिवशंकर उरांव और सेवेन स्टार्स एकेडमी रांची के निदेशक डॉ बिन्देश्वर उरांव शामिल होंगे। मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद झारखंड के प्रांत मंत्री मिथलेश्वर नाथ मिश्रा होंगे। विशेष आमंत्रित अतिथियों में अजय कुमार मित्तल, मुकेश प्रसाद सिंह, आचार्य शरतचंद्र आर्य, मनीष कुमार राजगढ़िया, सुनील अग्रवाल, राम लखन प्रसाद साहू, रितेश प्रसाद, रंजीत कुमार साहू, भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, राधा मोहन शर्मा, संदीप कुमार साहू, डॉ. प्रसाद, डॉ. रामकृष्ण सिंह, रमेश साहू, उदय कुमार शिखर, लाल नवल किशोर नाथ साहदेव, बबलू उरांव और मसमानो पंचायत मुखिया ममता कुमारी शामिल होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *