सिरसा में मायके आई विवाहिता लापता:बिन बताए घर से निकाली, राजस्थान के युवक से हुई शादी, महिला के पास नहीं है फोन

सिरसा जिले में मायके में आई एक विवाहिता अपने घर से लापता होने का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय विवाहिता की शादी राजस्थान के हनुमानगढ़ के युवक से हुई थी। इन वह दिनों अपने मायके में आई हुई थी। ऐसे में अचानक वह घर से चली गई। इससे उसके परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है। विवाहिता के पास मोबाइल फोन नंबर नहीं है, जिस कारण लोकेशन ट्रैस कर पाना मुश्किल होगा। हालांकि, पुलिस ने महिला की कुछ जगह की लोकेशन निकाली है, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा है। ऐसे में परिजन लगातार पुलिस थाने में संपर्क साधकर उसका पता लगाने में जुटे हैं। बिना बताए घर से निकली पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी की शादी राजस्थान के हनुमानगढ़ के गांव निवासी युवक से की हुई थी। 15 नवंबर को उनके पास अपने मायके में आई हुई थी। एक दिसंबर को उनको बिना बताएं यहां से चली गई है। उसके पास फोन भी नहीं है। जब उसके बारे में आसपास और रिश्तेदारी में पता किया तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस से मांग की है कि उसकी बेटी की तलाश की जाए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *