पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही की छात्राओं ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कालंद्री का शैक्षिक भ्रमण किया। यह भ्रमण ट्विनिंग स्कूल योजना के तहत आयोजित किया गया था।
शिक्षक राजाराम वैष्णव के अनुसार, इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पी. सेल्वम और बी. एल. मीना ने आगंतुक शिक्षकों का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्काउट विद्यार्थियों ने छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पी. सेल्वम और सुनीता ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक वातावरण और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसके बाद, विद्यार्थियों ने डिजिटल कक्षा, आर्ट रूम, एम.आई. रूम, कंप्यूटर लैब, बायोलॉजी, फिजिक्स एवं केमिस्ट्री लैब, मैथ्स लैब, सैमसंग स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, संगीत कक्ष, ओपन मैथ्स लैब, साइंस पार्क, आवासीय सदन और भोजनालय कक्ष का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक शिक्षण संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। इस शैक्षिक भ्रमण में पीएम श्री प्रभारी वर्षा त्रिवेदी, पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव, देवीलाल, कल्पना चौहान, गणपत राज खत्री, कीर्ति सोलंकी सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सुनीता गुलिया और राकेश पालीवाल ने किया। अंत मे बी.एल. मीना ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


