सिरोही में चलती बस में लगी आग:पलभर में लपटें हो गई तेज, 2 घंटे तक लगा रहा जाम

सिरोही में माउंट आबू-आबूरोड मुख्य मार्ग पर आबूरोड से माउंट आबू की ओर जा रही एक निजी बस के पिछले टायरों में अचानक आग लग गई। इस घटना के कारण करीब 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार से चल रही बस में आग लगते ही देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं, जिससे मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही माउंट आबू थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। ज्यादा गर्म होने से टायरों में लग गई आग
पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर यातायात नियंत्रित किया और लोगों को घटनास्थल से दूर रखा। नगर पालिका की दमकल टीम और टोल नाकाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या टायरों का अधिक गर्म होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद करीब 2 घंटे तक माउंट आबू मार्ग पर यातायात बाधित रहा। स्थिति सामान्य होने पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *