सिरोही में पटवारियों की हड़ताल से राजस्व कार्य ठप:134 पटवारियों ने रखी 9 सूत्रीय मांगें, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिरोही जिले में राजस्थान पटवार संघ के बैनर तले 13 जनवरी से चल रही हड़ताल से राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिले के 134 पटवारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। सोमवार को पटवारियों ने संगठन घाट पर बैठक के बाद कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और प्रमुख शासन सचिव के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त कलेक्टर को सौंपा। जिला पटवार संघ के अध्यक्ष आशीष मीणा के अनुसार, उनकी प्रमुख मांगों में गिरदावरी एप में आवश्यक संशोधन, पटवार मंडल एवं भू अभिलेख निरीक्षक वृत की स्वीकृति, कार्यालय फर्नीचर और संसाधनों की व्यवस्था शामिल हैं। पटवार संघ का विशेष विरोध सर्वर नियुक्ति को लेकर है। उनका कहना है कि गिरदावरी कार्य केवल पटवारी द्वारा ही किया जाना चाहिए। साथ ही, तहसीलदार से तहसीलदार में पदोन्नति कोटा बढ़ाने की मांग भी पिछले दो वर्षों से लंबित है। पटवारियों ने डीएसपी मुकेश चौधरी को बताया कि वे शाम 5 बजे तक धरना स्थल पर डटे रहेंगे। संघ का कहना है कि सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया है। हड़ताल के कारण आम जनता को राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये हैं प्रमुख मांगे ■ गिरदावरी एप में अपेक्षित आवश्यक संशोधन करवाया जाना चाहिए ताकि गिरदावरी कार्य पटवारी ही कर सके। सर्वेयर नियुक्ति का विरोध । ■ प्रदेशभर में पटवार मंडल एवं भानोत कमेटी में वित्तीय स्वीकृति से शेष पटवार मंडल व भू- अभिलेख निरीक्षक वृत्त की वित्तीय स्वीकृति ■ पटवारी से भू-अभिलेख निरीक्षक व भू- अभिलेख निरीक्षक से नायब तहसीलदार पद की डीपीसी नए सृजित भू अभिलेख निरीक्षक पदों के निर्धारण संबंधी पत्रावली का निस्तारण। संसाधन एवं कार्यालय फर्नीचर । . ■ भू- अभिलेख निरीक्षक से नायब तहसीलदार में पदोन्नत कोटा बढाने की मांग। ■ तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक संवर्ग के कोटे का पुनः निर्धारण 2 वर्षों से लंबित। ■ भू-प्रबंधन आयुक्त 1 अप्रैल 2023 की स्थिति में नियम विरुद्ध जारी वरिष्ठता सूची को निरस्त कर संयुक्त कैडर की वरिष्ठता सूची। ■ हार्ड ड्यूटी एवं स्टेशनरी भत्तों में बढ़ोतरी। इनका कहना है पटवार संघ सिरोही के जिला महामंत्री रणवीर चौधरी ने कहा कि जब तक हमारी 9 सूत्री मांगो पर सरकार कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है। तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। अभी हड़ताल जारी है, आगे जो भी प्रदेश नेतृत्व का निर्णय होगा उसी के अनुसार जिले में काम होगा। आज जिला मुख्यालय पर सामूहिक रैली निकालकर सरकार का ध्यान हमारी मांगी की तरफ आकर्षित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *