सिरोही में रविवार को राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री केके बिश्नोई का भव्य स्वागत किया गया। युवा मामले, खेल विभाग और कौशल नियोजन उद्यमिता विभाग के राज्य मंत्री के रूप में भी कार्यरत बिश्नोई जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। कार्यक्रम में सांसद लुंबाराम चौधरी और विधायक समाराम गरासिया सहित जिले के प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत और जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नगर मीडिया प्रभारी अमृत सुथार ने बताया कि स्वागत समारोह में पूर्व जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली, भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता भूबाराम माली और बाबूलाल सगरवंशी भी शामिल हुए। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष चिराग रावल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, महामंत्री प्रकाश पटेल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।


