सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद लगी भीषण आग:चचेरे भाई-बहन की मौत, 6 लोग झुलसे; घर से रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला

करौली में चाय बनाते समय एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद भीषण आग लग गई। आग की लपटों को काबू करने की कोशिश में दो चचेरे भाई-बहन ने अपनी जान गंवा दी। हादसे में 6 अन्य लोग भी आग की चपेट में आ गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चटीकना मोहल्ले के बागोर वाली मस्जिद के पास मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। करौली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया- एक घर में गैस लीक से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस, डीएसबी शाखा टीम और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। आग से झुलसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। थानाधिकारी ने बताया कि आग से झुलसने से मोसरिन (17) पुत्री अशफाक और नाजिम (19) पुत्र इस्लामुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। आग लगने से मुमताज पुत्री सुबराती, समीर पुत्र सुबराती, माफिया पत्नी सुबराती, नगीना पत्नी अशफाक, मनत्सा और उजमा झुलस गए। थानाधिकारी ने बताया- आग लगने से पटि्टयां चटककर गिर गई। घटना के बाद घटनास्थल और अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *