सिवनी में ऑटो और बाइक की टक्कर:एक युवक गंभीर घायल, जबलपुर रेफर, बालपुर और काछी बुधवारा के बीच हुआ हादसा

सिवनी के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड घंसौर के अंतर्गत काछी बुधवारा ग्राम के पास एक सड़क हादसा हुआ। मंगलवार रात के समय एक ऑटो वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय मनोहर सल्लाम बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह काछी बुधवारा के समीप पहुंचे, उनकी बाइक ऑटो से टकरा गई। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घंसौर पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। घंसौर पुलिस ने की सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना कैसे हुई। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है, लेकिन लापरवाही के चलते ऐसे हादसे हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *