गायक बी प्राक महाकाल मंदिर पहुंचे:भस्म आरती में शामिल हुए; कहा महाकाल के दर्शन की अनुभूति को शब्दों में बयां नहीं कर सकते

फिल्म ‘केसरी’ के प्रसिद्ध गाने ‘तेरी मिट्टी’ के गायक और संगीत निर्देशक बी प्राक बुधवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। साल 2021 में इस गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बी प्राक ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी। आरती के बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी थे। पूजा के बाद बी प्राक ने कहा कि महाकाल के दर्शन अद्भुत हैं, और मंदिर की व्यवस्था भी शानदार है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, और सभी को एक बार भस्म आरती में शामिल होना चाहिए। महाकाल दर्शन के बाद उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में भी पूजा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *