सिवनी में कैमरे की निगरानी में किया जाएगा प्रतिमा विसर्जन:मां दुर्गा की पूजन-हवन के साथ नवरात्र पर्व संपन्न; आज रावण दहन

सिवनी मुख्यालय सहित पूरे जिले में नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नौ दिनों तक चले पूजन के बाद अब दशहरा पर्व मनाया जा रहा है, जिसके साथ ही प्रतिमा विसर्जन का कार्य भी शुरू होगा। पुलिस प्रशासन ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले के धनोरा,घंसौर,लखनादौन,छपारा,बरघाट, केवलारी और कुरई विकास खंडों और उनके अंतर्गत आने वाले ग्रामों में माता की प्रतिमाएं स्थापित की गई। इन सभी स्थानों पर नौ दिनों तक सुबह-शाम आरती और विशेष पूजन किया गया। पंडालों में रात तक हवन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजन कई स्थानों पर रात तक हवन पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम और रतजगा भी हुए। नगर के शुक्रवारी, बारापत्थर, छिंदवाड़ा चौक, भैरोगंज, सुनारी मोहल्ला सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। छपारा में सोनी वार्ड,झंडा चौक, तकिया वार्ड, दुर्गा कॉलोनी सहित अन्य जगह प्रतिमाएं स्थापित हुई। इसी तरह,धनोरा में खरेमाई, राम मंदिर,झिरा चौक, शांति कॉलोनी सहित सभी आठों विकास खंडों में भक्तिभाव से पूजन-अर्चन किया गया। देखिए 2 तस्वीरें… आज होगा प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा पर्व आज और कल मनाया जाएगा, जिसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए चिह्नित विसर्जन स्थल बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ इन स्थलों का निरीक्षण किया है और सावधानीपूर्वक मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है। सुरक्षा और सावधानी के मद्देनजर निर्देश दिए गए हैं कि मूर्ति विसर्जन केवल चिह्नित स्थानों पर ही किया जाए। लोगों को गहरे पानी में जाने से बचने के लिए भी निर्देशित किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। अधिकारियों को विसर्जन स्थलों पर प्रकाश की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने और घाटों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। विसर्जन स्थलों पर​​​ कैमरे से की जाएगी निगरानी विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि भीड़ की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों का त्वरित खंडन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पूजा समितियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और सभी हितधारकों के साथ सार्थक संवाद कायम करने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *