अरी थाना क्षेत्र के गंगेरूआ बाजार चौक के पास रात करीब 10:30 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक के घुस जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृतक की पहचान 30 वर्षीय राधेश्याम सहारे (पिता भारत सहारे) के रूप में हुई है। घायल युवक 28 वर्षीय रवि सहारे (पिता चैनसिंह सहारे) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाई जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। अरी थाना प्रभारी आशीष खोपड़ागड़े के अनुसार, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से कैसे टकराई।


