बाड़मेर जिले की नागाणा पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक पिस्तौल मय मैग्जीन को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि भूरटिया गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर डीएसटी टीम और नागाणा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से भूरटिया गांव से करीब 500 मीटर दूर ढुंढा जाने वाली रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान ढुंढा की तरफ से रोड किनारे एक पैदल व्यक्ति आ रहा था। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर घुमकर भागने लगा। पुलिस टीम को संदेह होने पर उसका पीछा कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश जागिड़ पुत्र देवी सिंह निवासी भूरटिया नागाणा होना बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्तौल मय मैग्जीन मिली। इस पर पुलिस ने सतीश को डिटेन किया और हथियार को जब्त किया। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- आरोपी सतीश के खिलाफ पुलिस थाना नागाणा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध हथियार को जब्त किा गया। आरोपी से अवैध हथियार कहा से लेकर आया और इसका क्या उपयोग करने वाला है इसको लेकर पूदताछ की जा रही है। कार्रवाई में नागाणा एएसआई हरीराम, कांस्टेबल कंवराराम, नाराणाराम, जोगाराम और डीएसटी प्रभारी सलीम मोहम्मद, एएसआई अमीन खान, कांस्टेबल मलाराम, नरसिंगाराम शामिल रहे।


