पाली में सिख समाज ने मनाई लोहड़ी:ढोल-नगाड़ों से गूंजा गुरुद्वारा, किया अखंड पाठ का आयोजन

पाली शहर के सूरजपोल स्थित गुरु नानक गुरुद्वारे में लोहड़ी पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे के बाहर सोमवार शाम को सूखी लकड़ियों और घास फूस से लोहड़ी तैयार की। पूरी गली को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया। रात को कीर्तन दरबार का आयोजन किया। नव विवाहित जोड़ों ने लोहड़ी पर पहुंचकर खुशहाली व सुख-समृद्धी की कामना की। सिख संगत परिवार के साथ बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। साथ ही समूह साध संगत ने लोहड़ी में तिल- मक्की के फुलिए और मूंगफली की आहुतियां दी। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की धूम देखने को मिली। इसके साथ ही लोहड़ी प्रज्वलित होने के बाद नवजात शिशुओं को लोहड़ी की परिक्रमा करवाई गई। मंगलवार को गुरुद्वारे में अखंड पाठ की समाप्ति हुई। पुलिसकर्मियों ने एसपी ऑफिस में मनाया लोहड़ी पर्व शाम के समय सिख समुदाय के बड़े पर्व के रूप में मनाए जाने वाले लोहड़ी को लेकर एसीपी कार्यालय में आयोजन किया गया। इसमें सिख समुदाय के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आगाज एसीपी चूनाराम जाट ने लोहड़ी प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पुलिस मेहकम के अधिकारियों व स्टाफ ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां दी। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने पंजाबी गीतों पर थिरके। इस दौरान एसपी चूनाराम जाट, एएसपी विपिन शर्मा, सीआे सिटी देरावर सिंह सोढा, सीओ ग्रामीण रतन देवासी, सीओ सुमेरपुर जितेंद्र सिंह राठौड़, सदर थाना प्रभारी अनिल विश्नोई, औद्योगिक थाना प्रभारी पाना चौधरी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *