सिवनी में जुए के अड्डे पर छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार:2 जुआरी फरार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; 5 हजार से ज्यादा नकदी जब्त

सिवनी में कोतवाली पुलिस ने जुए के एक अड्डे पर छापा मारकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के पास से 5070 रुपए नकद और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस जुआरियों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, पुलिस को लूघरवाड़ा के महालक्ष्मी नगर नाले के पास एक जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। यह फड़ पवन बघेल निवासी लूघरवाड़ा की ओर से संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके से तीन जुआरियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि रंजीत ठाकुर पवन बघेल के कहने पर जुआरियों को फड़ तक लाने का काम करता था, जिसके लिए उसे अलग से पैसे मिलते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छापेमारी के दौरान लूघरवाड़ा निवासी संदीप बघेल पुलिस को देखकर जंगल-झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। फरार आरोपी पवन बघेल थाना कोतवाली का पूर्व जिला बदर भी रह चुका है, जिसके खिलाफ कलेक्टर न्यायालय से थाना हाजिरी का आदेश था। पुलिस संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रंजीत ठाकुर (25 वर्ष) निवासी ग्राम लूघरवाड़ा, सिवनी; विनोद जंघेला (30 वर्ष) निवासी पशु चिकित्सालय के पीछे, मंगलीपेठ, सिवनी; और परमानंद वर्मा (32 वर्ष) निवासी ग्राम बरेलीपार, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा शामिल हैं। फरार आरोपियों में पवन बघेल (32 वर्ष) निवासी ग्राम लूघरवाड़ा और संदीप बघेल (37 वर्ष) निवासी लूघरवाड़ा शामिल हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी के साथ प्रधान आरक्षक मुकेश गोडाने, आरक्षक सतीश इवनाती, प्रतीक बघेल और इरफान शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *