जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक घंसौर के अंतर्गत आने वाले मेहता सुचानमेटा के करीब दोपहर में एक सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 3 लोग बाइक में सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। जब वह मेहता सुचानमेटा के समीप पहुंचे तो खंभे से टकरा गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने घंसौर पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने 1 की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। घायलों में अक्षय कुमार पिता रूप लाल कमरे (22) वर्ष निवासी खिरखिरी, सोमती बाई पति कुंवर लाल (42) निवासी मोहगांव, अंशु झारिया पिता चंदन झारिया (16) शामिल हैं। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुचानमेटा के करीब बाइक से गिरकर 3 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच की जा रही है। घटना की तस्वीरें….


