सिवनी में मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव:तीन दिन पारा गिरने के बाद तापमान में हुई बढ़ोतरी,बच्चों को हो रहा सर्दी-जुकाम

शनिवार के बाद आज रविवार सुबह ठंड में कमी आई है। तीन दिनों में न्यूनतम पारा में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज होने के बाद 4 जनवरी को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। बुधवार को न्यूनतम पारा 12 डिग्री पर था, जो गुरूवार को 11.2 तथा शुक्रवार को 9.4 डिसे में आ गया था। लेकिन शनिवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी के साथ पारा 11.4 डिसे पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को 26.6 डिसे दर्ज तापमान शनिवार को बढ़कर 27.0 डिसे पहुंच गया। हालांकि शीतलहर का असर अब भी वातावरण में देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरीः- अब शाम होने के बाद लोग ठंड से बचने आग का सहारा ले रहे हैं। ठंड बढ़ने और शीत लहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों में सर्दी-खांसी के साथ कान के पीछे सूजन और दर्द की शिकायत बढ़ रही है। डाक्टरों का कहना है कि बच्चों को बीमारियों से दूर रखने पालकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को ठंड से बचाने के साथ कान ढंक कर रखना जरूरी है। डाक्टर पी सूर्या ने बताया है कि बच्चों के साथ बुजुर्गों का ध्यान रखना भी जरूरी है। सर्द हवाएं सभी को बीमार कर सकती है। ऐसे में ठंड से बचने के उपाए करने चाहिए। साथ ही रात में घर पर ही रहना चाहिए क्यों कि रात में पारा तेजी से कम होता है। देखिए फोटोज…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *