रायसेन में छाए घने बादल:हवाएं चलने से सर्दी का एहसास; कल से ठंड का दूसरा दौर होगा शुरू

रायसेन में दो दिन धूप निकलने के बाद रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। हवाएं चलने से ठंड का एहसास जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, कल सोमवार से ठंड का दूसरा दौर शुरू हो जाएगा, जिससे एक बार फिर से तेज सर्दी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आने लगेंगी, जिनकी रफ्तार तेज होगी। ये ठंड का असर बढ़ाएंगी और दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी।इसके अलावा, जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है, जिससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। रविवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। इस कारण ठंड का असर बना रहा। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *