सिविल अस्पताल में गर्म कपड़े बांटे

लुधियाना| नव वर्ष के अवसर पर समाजसेवी सुनीता देवी ने लॉर्ड महावीर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 50 से अधिक नवजात शिशुओं को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े वितरित किए। सुनीता देवी लंबे समय से महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसाइटी की सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि नए वर्ष पर कुछ सार्थक करने का संकल्प था और इन मासूमों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अन्न जल सेवा ट्रस्ट के राजीव सरोए, समाजसेवी हरजीत सिंह नंदा, नवजोत कौर, इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *