लुधियाना| समाज के प्रतिष्ठित सुश्रावक नरेश कुमार जैन पाटनी की स्मृति एवं नववर्ष के मंगल आगमन पर दाल बाजार में एक भव्य लंगर का आयोजन किया गया। स्व. पाटनी के सुपुत्र मनुज जैन की तरफ से आयोजित इस सेवा कार्य में सोनिका जैन, दक्षता जैन और कृष्णम जैन ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर दाल बाजार हौजरी एसोसिएशन के प्रधान सुरेश धीर राजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। लंगर में श्रद्धालुओं को दाल, मटर पनीर, आलू गोभी, रुमाली रोटी, पूड़ी और खीर का प्रसाद अत्यंत श्रद्धा भाव से वितरित किया गया। सेवा कार्य में अनूप जैन, सार्थक जैन, नीरज जैन, अनुज जैन, संजीव जैन ने समाज सेवियों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं।


