सिविल में इलाज सही नहीं होने पर प्रमुख सचिव से की शिकायत

जालंधर| न्यू दशमेश नगर के गगन पाहवा ने सिविल अस्पताल में ईएनटी विभाग के डॉक्टर पर अपने बेटे गौतम पाहवा (18) का सही तरीके से इलाज न करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर प्रमुख सचिव से लिखित शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि उनके बेटे के कान में दर्द था, जिसे लेकर 11 अगस्त 2025 को सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां ईएनटी विभाग में डॉक्टर ने उनके बेटे की जांच की और उन्हें कुछ टेस्ट बताए। इसके बाद जब वह टेस्ट रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास गए, तो उन्होंने उन्हें कान की सर्जरी की सलाह दी। वह बेटे की सर्जरी के लिए 21 अगस्त को सिविल अस्पताल गए और फाइल तैयार कराई। 22 अगस्त को सर्जरी के लिए सिविल पहुंचे। वहीं ओटी में पहुंचने के बाद डॉक्टर ने कहा कि सर्जरी की आवश्यकता नहीं है, लेकिन बच्चा अब भी कान की समस्या से पीड़ित है। इसलिए पीड़ित ने प्रमुख सचिव और चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत में कहा कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *